{"_id":"613fa6128ebc3ec91c3f34b3","slug":"crime-badaun-news-bly4595152178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर गालीगलौज कर रहा था दरोगा, सीओ ने पकड़वाकर कराया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर गालीगलौज कर रहा था दरोगा, सीओ ने पकड़वाकर कराया मेडिकल
विज्ञापन
दरोगा का मेडीकल परीक्षण करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के हैवतपुर गांव में दरोगा ने सोमवार सुबह शराब पीकर ग्रामीणों से गालीगलौज की। उसके सामने जो आया उससे अभद्रता की। सूचना पर सीओ अनिरुद्ध सिंह ने दरोगा को पकड़वाकर मेडिकल परीक्षण कराया, इसमें शराब की पुष्टि हुई। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए सीओ ने एसएसपी को रिपोर्ट भेजी है।
दरोगा गजेंद्र सिंह हलका संख्या चार पर तैनात हैं। हैवतपुर गांव के लोगों के मुताबिक सोमवार सुबह एसआई गजेंद्र सिंह बिना वर्दी के शराब पीकर गांव पहुंचा। गांव में घुसते ही लोगों से गालीगलौज शुरू कर दी। उनके सामने जो ग्रामीण आया उससे गालीगलौज की। अभद्रता कर रौब झाड़ा। तमाम लोगों को पुलिस का खौफ दिखाकर कार्रवाई करने की धमकी दी लेकिन किसी ग्रामीण ने दरोगा से उलझने की हिम्मत नहीं की। इनमें से कुछ ग्रामीणों ने सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह को सूचना दी। इस पर सीओ ने थाने से पुलिस भेजकर दरोगा को गांव से पकड़वा लिया। दरोगा को बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, वहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। सीओ के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में दरोगा के शराब पीने की पुष्टि हुई है। इससे उन्होंने रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेजी है। बताया जा रहा है कि दरोगा शराब पीकर पहले भी कई बार ऐसी हरकत कर चुका है।
-
सोमवार को दरोगा गजेंद्र सिंह ने हैवतपुर गांव में शराब पीकर लोगों से गालीगलौज की। जब इसकी सूचना मिली तो दरोगा को स्वास्थ्य केंद्र लाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेज दी है। वहीं से उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-अनिरुद्ध सिंह, सीओ बिल्सी