{"_id":"613e3e018ebc3e147352d924","slug":"crime-badaun-news-bly459391592","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वा नगला के दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वा नगला के दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, पांच घायल
विज्ञापन
गुलड़िया (बदायूं)। मूसाझाग थाना क्षेत्र गांव सर्वा नगला में खेत से पानी निकलने को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। उनमें जमकर मारपीट हो गई। एक को भाला मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
सर्वा नगला निवासी महीपाल और उनके बेटे संजू ने दो दिन पहले अपने गांव के ही तिलक सिंह की धान की फसल में जीन पाइप डालकर अपनी फसल की सिंचाई की थी। इसका तिलक सिंह ने विरोध किया था। जिससे बात बढ़ गई और उनमें गालीगलौज हो गई। तिलक सिंह ने महीपाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई करती, इससे दोनों पक्षों ने सिफारिश शुरू कर दी। फिर तमाम लोगों ने एकत्र होकर पंचायत की। बताते हैं कि इसमें तिलक सिंह की ओर से दी गई तहरीर को वापस लेने का दबाव बनाया गया लेकिन उन्होंने तहरीर वापस नहीं दी। इससे पंचायत करने वाले बौखलाकर चले गए।
आरोप है कि इससे बौखलाए दूसरे पक्ष ने शनिवार शाम तिलक सिंह और उनके परिवार वालों पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। उन्हें उनके घर के दरवाजे पर ही घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इससे उस्ताद उर्फ तिलक सिंह 40, मेजपाल 45, उनका बेटा आरेंद्र 15, राजेंद्र सिंह 60 घायल हो गए। इसमें राजेंद्र सिंह को भाला लगा है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दूसरे पक्ष का संजू 35 को सिर में चोट आई है। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।