{"_id":"613bb2e78ebc3ec77609cf18","slug":"crime-badaun-news-bly459198316","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह सौ रुपये के लिए बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह सौ रुपये के लिए बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
जाकिर अली फाइल फोटो। (बदायूं से)संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में शुक्रवार दोपहर बाद महज पंद्रह सौ रुपये के लिए 35 वर्षीय जाकिर अली की उसी के छोटे भाई जाबिर ने सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जाकिर उस दौरान साइकिल से ससुराल जा रहा था तभी पीछे से आए भाई ने उसे सड़क पर गिराकर चाकू से गोद डाला।
सैदपुर कस्बे में आसरा आवास निवासी जाकिर अली मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था। परिवारवालों के मुताबिक कुछ समय पहले उसने छोटे भाई जाबिर से पंद्रह सौ रुपये उधार लिए थे । बीच में कुछ परेशानियां आईं, इससे वह रुपये नहीं लौटा सका। इस बात को लेकर दोनों भाइयों में दो दिन से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर भी उनके बीच गालीगलौज हुई थी लेकिन उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया। शुक्रवार दोपहर आसरा आवास पर दोनों आमने सामने आए तो उनमें तकरार हो गई। गालीगलौज हुई और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। बताते हैं कि दोपहर साढ़े तीन बजे जाकिर अली साइकिल लेकर अपनी ससुराल जा रहे थे। वह ससुराल के नजदीक पहुंचा था कि पीछे से जाबिर दौड़ता हुआ आया। जाबिर ने जाकिर को बीच सड़क पर साइकिल समेत गिरा लिया और चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने उसके सीने पर कई वार किए । जाकिर की चीखपुकार सुनकर जब तक लोग दौड़े तब तक आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर परिवारवाले पहुंचे। जाकिर को अस्पताल ले जा रहे थे कि मौत हो गई। जाकिर की पत्नी मुबीन बेगम ने जाबिर के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या का आरोप है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में टीम लगा दी गई है।
----
बड़े भाई का पक्ष लेने पर एक दिन पहले की थी मां से मारपीट
सैदपुर (बदायूं)। शुक्रवार को सैदपुर कस्बे में जिस युवक ने अपने भाई की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या की उसने बृहस्पतिवार रात अपनी मां के साथ भी मारपीट की थी। बताते हैं कि मां मिस्कीन बेगम अपने बड़े बेटे जाकिर का पक्ष ले रहीं थीं।
विज्ञापन
वजीरगंज थाना क्षेत्र में कस्बा सैदपुर का आसरा आवास निवासी जाकिर अली मूल रूप से बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव पुरैनी के मूल निवासी था। वह कई साल से सैदपुर कस्बे में किराये पर रह रहा था। करीब एक माह पहले उन्हें आसरा आवास मिला तो वह अपने परिवार के साथ वहां जाकर रहने लगा। उनकी मां मिस्कीन बेगम को भी आसरा आवास में एक कमरा मिला था। हत्यारोपी जाबिर मिस्कीन बेगम के साथ ही रहता था। वह गुजरात में एक फैक्टरी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह गुजरात से आया था। तब से जाकिर से अपने रुपये मांग रहा था लेकिन उनके पास रुपये नहीं थे। बृहस्पतिवार रात जाबिर ने रुपये मांगे थे। इस पर मिस्कीन बेगम ने उससे कहा कि वह कुछ दिन और रुक जाए। वह रुपये कमाकर उसे दे देगा। ये सुनकर उसने मां के साथ मारपीट की। शुक्रवार दोपहर भी उसे जाकिर के साथ गालीगलौज की। बाद में उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी।
-
आरोपी की शिकायत करने ससुराल जा रहा था जाकिर
शुक्रवार दोपहर आरोपी जाबिर ने जाकिर के साथ गाली गलौज की थी। मारपीट करने पर उतारू था। इससे जाकिर उसकी शिकायत करने के लिए अपनी पत्नी मुबीन बेगम के साथ ससुराल जा रहा था। मुबीन बेगम आगे निकल गईं। इसी दौरान जाबिर ने उन पर हमला बोल दिया।
-
नशे का आदी था हत्यारोपी
बताया जा रहा है कि हत्यारोपी जाबिर नशे का आदि था। वह नशा करने के लिए नींद की गोलियां खाता था।
-
बेसहारा हो गए छोटे-छोटे बच्चे
जाकिर अली के छह बच्चे हैं। इनमें चार बेटियां और दो बेटे हैं। सभी छोटे हैं। जाकिर खुद मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था। अब घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा है। संवाद