{"_id":"6139054a8ebc3e21305b62ad","slug":"crime-badaun-news-bly458983153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह में मोती डालते ही बेहोश हुई महिला, भीड़ ने गेहुआं वस्त्रधारियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह में मोती डालते ही बेहोश हुई महिला, भीड़ ने गेहुआं वस्त्रधारियों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव। पड़ौलिया गांव में भिक्षा मांग रहे दो गेहुआं वस्त्रधारियों का दिया मोती मुंह में रखते ही एक महिला बेहोश हुई तो भीड़ ने दोनों को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तलाशी और जांच पड़ताल के बाद देर रात उन्हें छोड़ दिया।
बुधवार शाम पडौलिया में दो गेहुआं वस्त्रधारी घर-घर भिक्षा मांग रहे थे। वह गांव निवासी एक घर में पहुंचे और वहां गृहस्वामी की पत्नी की हस्तरेखा देखने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों ने महिला को मिनटों में धन दोगुना करने का लालच देकर उनके हाथ पर सफेद मोती रखा। उसे चूसने को कहा। महिला ने जैसे ही मोती चूसा तो वह बेहोश हो गई। घर में मौजूद अन्य लोग महिला को बेहोश देखकर आक्रोशित हो उठे और दोनों को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उनके नाम पते की जानकारी की। पता लगा कि दोनों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। तलाशी में भी कुछ न मिला तो पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। पूछताछ करने का एक वीडियो भी बुधवार रात वायरल हो गया। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि जांच पड़ताल में कोई आरोप साबित न होने पर इन्हें छोड़ दिया गया। संवाद