{"_id":"61351eea8ebc3e0b04439522","slug":"crime-badaun-news-bly4586539132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की नौ बाइकों समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की नौ बाइकों समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्जीय बाइक चोरों को दबोच लिया। चोरों समेत खरीदार की निशानदेही पर पुलिस ने नौ बाइकें बरामद की हैं जो दिल्ली, बुलंदशहर और अलीगढ़ आदि पांच जिलों से चोरी की गई हैं। पूछताछ के दौरान चोरों उन सभी लोगों के नाम भी बता दिए, जिन्हें बाइकें इनमें से कुछ बेची दी गईं थीं। गिरफ्तार चोरों में एक दिल्ली और दो अलीगढ़ जिले के निवासी हैं।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक- बाइक चोर गिरोह सदस्यों को संजरपुर रोड पर चेकिंग के दौरान शनिवार देर शाम दो बाइक सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया। दोनों बाइकों की प्लेट पर नंबर नहीं था। पूछताछ के दौरान एक ने खुद को दिल्ली में मोनिया मंदिर, उत्तरी पूर्वी क्षेत्र का निवासी अमित कोली तो उसके पीछे बाइक पर बैठा युवक अलीगढ़ जिले में छर्रा कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकमपुर कोठीनगला निवासी नीरज निकला। दूसरी बाइक पर नीरज के गांव का अमित कुमार रहा। तीनों ने बाइक चोरी के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मुहैया करा दी। इसके बाद पास में ही एक सुनसान स्थान से नगर के किलाखेड़ा मोहल्ला निवासी सोनू और गौतमपुरी मोहल्ले के हैप्पी उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने पांचों की निशानदेही पर सात और बाइक बरामद कर लीं। इन्हें बेचने के लिए लाया गया था। सोनू और हैप्पी चोरी की बाइकों के खरीदार बताए गए हैं। बकौल प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह चाहर-पूछताछ के दौरान नीरज, अमित और अमित कोली ने पुलिस को बताया कि बाइकें बुलंदशहर, दिल्ली, अलीगढ़ और बदायूं समेत आसपास के जिलों से चोरी की गई हैं। दिल्ली से यहां लाकर तो यहां की बाइकों को ये चोर दिल्ली में बेचने का धंधा करते रहे हैं। चोरों समेत चोरी की बाइक बरामद करने वाली पुलिस टीम में दरोगा रामेंद्र सिंह, अनिल कुमार और सुशील पवार शामिल हैं। बरामदगी की कार्रवाई पूरी कर पुलिस अन्य खरीदारों की तलाश में जुट गई है।