{"_id":"61327b248ebc3ea75b224e78","slug":"crime-badaun-news-bly4584528121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककराला में बदमाशों ने तीन लोगों से 75 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककराला में बदमाशों ने तीन लोगों से 75 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककराला (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब नौ बजे बदमाशों ने आसपुर रोड अलापुर मोड़ खेरे के पास तीन लोगों को बंधक बनाकर 75 हजार रुपये लूट लिए। उनमें एक दूधिया शहर से लौट रहा था। जबकि दो लोग अमरूद की गाड़ी के साथ बाइक से ककराला आ रहे थे। बदमाश लूटपाट करके भाग गए। बाद में वह पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।
कस्बा ककराला के वार्ड नंबर नौ निवासी जहीरउल पुत्र सुम्मार अली रात करीब सवा नौ बजे अपने अमरूद के बाग से गाड़ी भरवाकर ककराला लौट रहे थे। उस समय उनके साथ बाइक पर वार्ड नंबर 17 निवासी सिबने अली पुत्र अनवार थे। वह आगे-आगे चल रहे थे। जबकि अमरूद लदी गाड़ी उनके पीछे थे। वह आसपुर रोड अलापुर मोड़ खेरे के पास पहुंचे थे कि उन्हें सड़क खड़े पांच छह बदमाशों ने रोक लिया। उन्हें तमंचे के बल पर अंदर खेतों में ले गए और जहीरउल से 45 हजार रुपये व सिबने अली से एक हजार रुपये लूट लिए। उन्हें बंधक बनाकर सडक किनारे डाल दिया। उसी समय एक दूधिया शहर से लौट रहा था। बदमाशों ने उसे भी रोक लिया लेकिन उसके पास ज्यादा रुपये नहीं थे। उससे पांच सौ रुपये लूटे गए। उसके बाद बदमाश मौके से खेतों की ओर भाग गए। जहीरउल और सिबने अली किसी तरह छूटकर ककराला पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जंगल में कांबिंग कर दी लेकिन देर तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। देर रात तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।