{"_id":"612fd4ba8ebc3e7f4c6b487d","slug":"crime-badaun-news-bly4582349182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति नर्तकियों से कराया डांस, दस पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति नर्तकियों से कराया डांस, दस पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के कस्बा गुलड़िया में प्रशासनिक अनुमति के बिना नर्तकियों से डांस कराना आयोजकों को महंगा पड़ गया। इसमें पुलिस ने दस आयोजकों के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
दो दिन पहले गुलड़िया कस्बे में नौटंकी के नाम पर नर्तकियों से फूहड़ डांस कराया गया था। बताते हैं कि कस्बे में एक नहीं दो जगह डांस पार्टी हुई थी लेकिन किसी के पास प्रशासनिक अनुमति नहीं थी। दोनों स्थानों पर डांसर फूहड़ता भरे अंदाज में फिल्मी गानों पर नर्तकियों से डांस कराया गया। डांसरों पर जमकर नोट भी लुटाए गए। गुलड़िया कस्बे में हुई डांस पार्टी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दो डांसर अश्लील अंदाज में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। आसपास काफी भीड़ है और शोर मच रहा है। जब इसका वीडियो वायरल हुआ, तब पुलिस की नींद टूटी।
इस मामले में पुलिस ने पश्चिम पट्टी में हुई डांस पार्टी के आयोजक शनि राठौर पुत्र अजयपाल सिंह, सतेंद्र पुत्र सुभाष चंद्र (वार्ड मेंबर), कैलास सिंह पुत्र हरप्रसाद, भगवंत सिंह पुत्र गोविंद सिंह और गंगाओ पट्टी वार्ड नंबर पांच में डांस पार्टी कराने वाले आयोजक देशपाल सिंह पुत्र कामता प्रसाद, सुरेंद्र सिंह पुत्र बाबू सिंह, राजवीर पुत्र रघुवीर, कीर्तभान सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह, सुनील कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह, राहुल उर्फ भीष्म पुत्र तुरसी सिंह के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।