फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जेवर हड़पने के आरोप में तीन सराफा व्यापारियों पर एफआईआर

Wed, 25 Aug 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर के तीन सराफा व्यापारियों ने कई ग्राहकों के लाखों के जेवर हड़प लिए। तीनों अपने मकान बेचने के बाद दुकान में ताला डालकर फरार हो गए। मंगलवार को तीनों व्यापारियों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दबरई निवासी हरचरन का आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2019 में पटियाली सराय निवासी सराफा व्यापारी रामबिहारी, दीपू पुत्र रामगोपाल और दीपांशु पुत्र श्यामबिहारी की दुकान पर चार तोला सोना गिरवी रखा था। उन्होंने दो प्रतिशत ब्याज के हिसाब से रुपये लिए थे। 2020 में उन्होंने मय ब्याज के सराफा व्यापारियों के रुपये लौटा दिए, लेकिन उन्होंने जेवर नहीं लौटाए। व्यापारी लगातार टालमटोल करते रहे। इससे पांच माह पहले उन्होंने चूड़ी बनवाने के लिए एक लाख रुपये दिए थे। व्यापारियों ने वह चूड़ियां भी नहीं दीं और न ही उनके रुपये वापस किए। इस दौरान उन्हें पता चला कि व्यापारियों ने अपना पटियाली सराय का मकान बेच दिया। जब वह उनकी दुकान पर पहुंचे। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि व्यापारी कई दिन से नहीं आ रहे हैं। वह दुकान पर ताला डालकर कहीं चले गए हैं। ये देखकर उन्होंने खुद को ठगा महसूस किया। उन्होंने बताया कि व्यापारियों ने सिर्फ उन्हें ही नहीं शिकरापुर के कन्हईलाल, उमेश, ब्रजभूषण, बाबट निवासी चित्रपाल, सालारपुर निवासी समीउद्दीन, असफाक, फुलवाय निवासी अब्बास अली के भी जेवर हड़प लिए और उन्हें लाखों रुपये का चूना लगा दिया। इनके अलावा कई और लोगों को चूना लगाया है। इस पर हरचरन ने तहरीर देकर रामबिहारी, दीपू पुत्रगण रामगोपाल और दीपांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed