फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बच्चों को पीटने वाले ने मांगी माफी, पिता ने तहरीर वापस ली

Sat, 14 Aug 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर की राजा मंडी में बच्चों को बेल्ट से पीटने के मामले में दूसरे दिन सुबह गुटखा एजेंसी के मालिक ने पीड़ित बच्चों के पिता से माफी मांग ली। इसपर उनके पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर वापस ले ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात ब्राहमपुर मोहल्ले से सटे सराय कोना निवासी 11 साल के दो बच्चे राजा मंडी में टॉफी का पैकेट खरीदने गए थे। उन्होंने एक दुकान से टॉफी का पैकेट खरीदा था। वही पैकेट लेकर वह गुटखा एजेंसी के मालिक की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से उस तरह की दूसरी टॉफी का पैकेट मांगा था लेकिन दुकानदार ने चोरी का आरोप लगाते हुए दोनों बच्चों को पकड़ लिया। आरोप है कि उसने कपड़े उतरवाकर दोनों बच्चों को बेल्ट से बेरहमी से पीटा था। इससे बच्चों के शरीर पर चोटें आईं थीं। तमाम लोग एकत्र होकर आ गए। कुछ लोगों ने बच्चों के साथ मारपीट करने का विरोध भी किया था। इससे पकड़े जाने के डर से आरोपी एजेंसी मालिक अपनी दुकान बंद करके भाग गया।
विज्ञापन

जब बच्चों के परिवार वाले भीड़ के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दूसरे दुकानदार को पकड़कर पीट दिया। इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनों बच्चों को कोतवाली ले गई। वहां से उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। बच्चों के पिता ने रात ही आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी थी। सुबह तक दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। बताते हैं कि आरोपी एजेंसी मालिक ने बच्चों के पिता से माफी मांग ली। इससे बच्चों के पिता ने तहरीर वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये मामला बृहस्पतिवार रात संज्ञान में आया था। पुलिस की ओर से दोनों बच्चों के मेडिकल परीक्षण करा दिए थे। उन्होंने तहरीर दी या नहीं दी। इसके बारे में सूचना नहीं आई है। अगर परिवार वाले तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed