{"_id":"6112dce58ebc3eb3e5187d15","slug":"crime-badaun-news-bly456027116","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लाम नगर का दोहरा हत्याकांड: हत्यारोपियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लाम नगर का दोहरा हत्याकांड: हत्यारोपियों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर (बदायूं)। इस्लामनगर के दोहरे हत्याकांड में पुलिस कोई लापरवाही बरतना नहीं चाह रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ और बड़ी कार्रवाई करने की योजना बनाई है। उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और उनकी संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
विगत पांच अगस्त की रात भाजपा नेता एवं रिटायर्ड फौजी आर्येंद्र पाल सिंह और उनके भतीजे गौरव की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को थाना पुलिस शुरुआत से ही हत्या मान रही थी। इससे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में समय नहीं गंवाया। आर्येंद्र पाल सिंह के भाई की तहरीर पर तुरंत हत्यारोपी सुभाष, रामभान, आशीष, विनय, प्रेमपाल, सुरेंद्र और नरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। अब तक इसमें पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। जबकि दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि आरोपी सुभाष की पत्नी सुनीता के नाम रायफल का लाइसेंस है। उसकी रायफल थाने में जमा करा ली गई है। उसके लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। जल्द ही उसका लाइसेंस निरस्त हो जाएगा। इसके अलावा पंचायत चुनाव के दौरान इन आरोपियों को मुचलका पाबंद किया गया था। उसमें जो धनराशि लिखी गई थी। उसे जब्त करने के लिए एसडीएम को रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों के आदेश पर आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी, जिससे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके।
-
रेकी करने वाला नौकर पकड़ा
दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने गांव के एक नौकर को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिन से रिटायर फौजी की रेकी कर रहे थे। उनका पूरा प्लान था कि एक्सीडेंट कर उन्हें मार देंगे। उनमें एक आरोपी ने नौकर का मोबाइल घटना से पहले लिया था। बाद में उसे वापस कर दिया। जब पुलिस ने मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस कीं तो एक मोबाइल नंबर नौकर का निकला। इससे लगातार कॉल की गई थी। इससे पुलिस ने नौकर को उठा लिया। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने यही बताया कि मालिक उसका मोबाइल मांगकर ले गए थे। उसके मोबाइल से कौन कॉल कर रहा था इसकी जानकारी नहीं है। इसमें कुछ और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-
वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर आरोपियों की रायफल का लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा, इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। चुनाव के दौरान मुचलका पाबंद किया गया था। उसमें जो धनराशि लिखी गई थी। उसके आधार पर संपत्ति कुर्क कराई जाएगी। आरोपियों पर और भी सख्त कार्रवाई होगी।
-अनिरुद्ध सिंह, सीओ बिल्सी