{"_id":"611180328ebc3ef454127646","slug":"crime-badaun-news-bly455910615","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में महिला तीमारदार से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में महिला तीमारदार से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला अस्पताल में रविवार रात एक महिला तीमारदार से छेड़छाड़ हो गई। महिला तीमारदार यहां भर्ती अपने रिश्तेदार मरीज को देखने अस्पताल आई थी। रात अस्पताल परिसर में टहलने के दौरान दो उचक्कों ने छेड़छाड़ कर दी। इस पर कुछ देर तक हंगामा हुआ, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। महिला ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
महिला उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि महिला का भाई जिला अस्पताल में भर्ती है। उसकी कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। महिला रविवार शाम उसे देखने को जिला अस्पताल पहुंची थी। वह रात को अस्पताल में ही रुक गई। रात करीब 12 बजे महिला अपने परिवार की एक महिला के साथ अस्पताल परिसर में टहल रही थी। बताते हैं कि महिला टहलती हुई अस्पताल गेट की ओर पहुंची थी। उसकी रिश्तेदार महिला कुछ पीछे रह गई थी। इसी दौरान गेट पर पहुंचे दो उचक्कों ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। वह महिला से आपत्तिजनक हरकत करके कचहरी तिराहे की ओर भाग गए। महिला ने शोर मचाया तो दूसरी महिला वहां पहुंच गई। कुछ और लोग भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक उचक्कों को लेकर गहमा गहमी रही। उस दौरान एक व्यक्ति ने चौकी पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद महिला घर लौट गई। उसने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है।