{"_id":"610301cf8ebc3e58646092c6","slug":"crime-badaun-news-bly4547630171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के बाद बयान दर्ज कराने थाने जा रही युवती को परिजन ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह के बाद बयान दर्ज कराने थाने जा रही युवती को परिजन ने मार डाला
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी की घटना के तीन दिन बाद दातागंज कस्बे में ऑनरकिलिंग की वारदात हो गई। प्रेम विवाह करने से गुस्साए पिता, सौतेले पिता और दो भाइयों ने मिलकर युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। युवती के प्रेमी और उसके भाई ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम दातागंज कोतवाली से चंद कदम दूरी पर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी भाइयों को हिरासत में ले लिया है।
करीब 20 वर्षीय युवती दातागंज इलाके की रहने वाली है। उसका बरेली के करगैना में रहने वाले रिश्तेदार देवेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 22 जून को युवती चुपचाप अपने प्रेमी के साथ चली गई और उससे शादी कर ली थी। परिजन ने नाबालिग बताते हुए देवेंद्र के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे पुलिस युवती और उसके प्रेमी को तलाश कर रही थी।
युवती को डर था कि घरवाले उसकी और उसके प्रेमी की हत्या न कर सकते हैं। युवती ने हाईकोर्ट में पेश होकर अपनी और अपने प्रेमी की जान की सुरक्षा मांगी थी। हाईकोर्ट ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश भी पारित कर दिया था, जो 22 जुलाई को दातागंज कोतवाली पहुंच गया। मगर दातागंज पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया, और न ही प्रेमी युगल को सुरक्षा मुहैया कराई गई।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब 12:30 बजे युवती अपने प्रेमी और जेठ के साथ कार में दातागंज कोतवाली धारा 161 के बयान दर्ज कराने जा रहे थे। इसकी भनक युवती के परिवार वालों को लग गई। इस पर पिता ग्राम पलिया गूजर निवासी चंदपाल, कुंवरपाल, भाई रवित कुमार और पुष्पेंद्र ने दातागंज कोतवाली के नजदीक सीएचसी के सामने पहुंचने पर युवती को घेर लिया और चाकू से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्यारोपी युवती के प्रेमी देवेंद्र और उसके भाई को भी जान से मार देना चाहते थे, लेकिन मौके से भाग जाने पर उनकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलने पर कुछ मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती के दोनों भाइयों को दबोच लिया। उनके पास हत्या में प्रयुक्त हुआ चाकू भी मिल गया। पुलिस ने युवती के प्रेमी देवेंद्र की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाद में पुलिस ने हत्यारोपी पिता चंद्रपाल व कुंवरपाल को भी दबोच लिया।
दातागंज में बुधवार रात एक युवती की हत्या कर दी गई। इस मामले में युवती के दो भाई और उनके पिता समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपी भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रात में किसी को थाने नहीं बुलाया था। हाईकोर्ट का आदेश डाक से आया होगा। सभी चीजों की जानकारी करा रहे हैं। जैसे सच्चाई का पता चलेगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - संकल्प शर्मा, एसएसपी, बदायूं