फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

प्रधान और पूर्व प्रधान समर्थकों में चले लाठी-डंडे, 10 घायल

Mon, 10 May 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडौर में पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों में लाठी-डंडे चल गए, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम हिंडोर में ग्राम प्रधान आलम और पूर्व प्रधान अच्छन पक्ष के लोगों में मतगणना के बाद से तनातनी है। आरोप है कि रविवार सुबह प्रधान पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। मारपीट में दोनों पक्ष के राजेव, रिजवान, सलीम, हसरत समेत छह लोग जख्मी हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई। उनसे पूछताछ चल रही थी कि गांव में दोनों पक्षों के लोग फिर भिड़ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 15 लोगों को पकड़ लिया। इसमें प्रधान पक्ष के मजरूल, अशरफ, मुकम्मिल, उवैस, नूरूल निशा, नगमा, अब्दुल कादिर, आसिर अली, मजाहिर अली, सायर अली, मुकीम, रूबी और दूसरे पक्ष के आसिफ, मुजक्कीर, मुबास्सिर, तलसीम, चांद, शाहिद, अब्दुल, कादिर, रुकसाना समेत 12 लोगों को चोटें आई हैं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि दोनो पक्षों ने तहरीर दी है। इस पर 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed