{"_id":"6098285c8ebc3ed63a169af3","slug":"crime-badaun-news-bly446148141","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति को पहले सरेआम हड़काया, फिर गोली मार देने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानपति को पहले सरेआम हड़काया, फिर गोली मार देने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। ब्लॉक क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खेड़ा से नव निर्वाचित प्रधान के पति को जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल हो गया। गोली मारने की धमकी देने वाला युवक पराजित प्रधान का खास समर्थक बताया गया है। आरोप है कि वीडियो वायरल करने से पहले युवक ने अपने पिता के साथ प्रधान पति को उसी की दुकान पर सरेआम हड़काया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रविवार देर शाम युवक और उसके पिता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गोली मारने की धमकी का वीडियो शनिवार शाम को वायरल हुआ। हुसैनपुर खेड़ा में पिछड़ा वर्ग की महिला को आरक्षित ग्राम पंचायत की सीट पर दयावती पत्नी श्योराज ने चुनाव जीता था। आरोप है कि गांव के ही सूरजभान और उसके बेटे अर्पित तोमर ने जिसे चुनाव लड़ाया, उसे मुंह की खानी पड़ गई। इससे गुस्साए सूरजभान और अर्पित ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे श्योराज को उसकी दुकान पर घेर लिया। श्योराज ने बताया कि दोनों ने उसे यह कहते हुए हड़काया कि पहले के कुछेक प्रधानों की तरह तुम्हें भी सबक सिखाना पड़ेगा। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद पिता-पुत्र मौके पर से खिसक गए।
इसके बाद शाम को एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें एक युवक यह कहते हुए सुना जा रहा है कि प्रधानी तो वह जीत गया लेकिन ज्यादा बदमाशी दिखाने की कोशिश की गोली पड़ेगी। श्योराज ने हालांकि शनिवार दोपहर में कछला चौकी पर पुलिस कर्मियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने रविवार शाम को वायरल वीडियो को लेकर अफसरों को भी अवगत करा दिया। इसके बाद देर शाम पुलिस ने सूरजभान और उसके बेटे के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी को दबिश भी दी लेकिन दोनों में से कोई भी पकड़ में नहीं आ पाया।
विज्ञापन
प्रधानपति को धमकाने का मामला रविवार दोपहर संज्ञान में आया है। इसके बाद ही प्रधानपति ने कोतवाली आकर तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी को कार्रवाई शुरू कर दी गई है।- विशाल प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक।