फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सड़क किनारे मिला बाइक सवार युवक का शव, घरवालों को हत्या का शक

Wed, 24 Feb 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। मौसी के घर से लौट रहे एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजन ने उसकी हत्या का आरोप गांव के लोगों पर लगाकर संजरपुर रोड पर जमकर हंगामा किया और जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को बमुश्किल शांत किया।
विज्ञापन

उझानी-बिल्सी रोड पर कांशीराम कालोनी के पास मंगलवार सुबह दस बजे करीब 18 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के तलाशी लेने पर जेब में आधार कार्ड मिला, जिस पर अवनीश चौहान पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम संजरपुर लिखा था। पुलिस के सूचना देने पर परिवार वालों ने मौके पर जाकर अवनीश के शव की शिनाख्त की। उसके सिर से खून बह रहा था। बाइक शव से चंद कदम दूरी पर सड़क किनारे पड़ी थी। बाइक का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त है। पुलिस का कहना है कि बाइक में किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारी होगी, जिसके बाद बाइक पर सवार अवनीश पेड़ से टकराकर गिर पड़ा होगा। सिर में गंभीर चोटें आने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार सुबह ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली तमाम लोग घटना स्थल पर जा पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगाने का प्रयास भी किया। इसका पता लगते ही एसएसआई जयप्रकाश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजन से बात कर कार्रवाई का भरोसा दिया। करीब एक घंटे हंगामा करने के बाद ग्रामीणा लौट गए। मृतक के पिता ओमपाल ने गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ओमपाल का कहना है कि पिछले महीने आरोपियों से मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। उन्होंने अवनीश को जल्द देख लेने की धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते अवनीश की हत्या की गई है।

अवनीश की मौत सड़क हादसे में हुई है। मौके पर ऐसे सबूत भी मिले हैं। वह रात में किसी भारी वाहन की चपेट में आ गया होगा। शुरूआती जांच में हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हादसे की पुष्टि हुई है। - संजय कुमार रेड्डी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed