{"_id":"5f7b69f98ebc3e27873353f4","slug":"crime-badaun-news-bly4222989199","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजगंज बेहटा में 25 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजगंज बेहटा में 25 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार सुबह फैजगंज बेहटा पुलिस ने 25 हजार के एक इनामी अपराधी को दबोच लिया। वह आठ माह से वांछित चल रहा था। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर अजय सिंह चाहर के मुताबिक संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तारापुर निवासी कामेश्वर पुत्र सोहनलाल धारा 363 और 366 के मामले में करीब आठ माह से फरार था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम लगा हुआ था। सोमवार सुबह सूचना मिली कि कामेश्वर थाना क्षेत्र में घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर दुंदपुर तिराहे पर पहुंचकर घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी कुढ़फतेहगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सोमवार दोपहर कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।