फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मथुरा-बरेली हाईवे से लूटी गई इनोवा कार बरामद, दो लुटेरे दबोचे

Sat, 03 Oct 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। मथुरा-बरेली हाईवे से लूटी गई इनोवा कार सिविल लाइंस पुलिस के हाथ लग गई है। उसके साथ ही दो लुटेरे भी पकड़े हैं। इस घटना को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया था। तीसरा लुटेरा अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के लिए आगरा और अलीगढ़ पुलिस थाने पहुंच रही है। इन लुटेरों से और भी घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

21 सितंबर की रात मथुरा-बरेली हाईवे से चालक को रसमलाई खिलाकर इनोवा कार लूट ली गई थी। बरेली के बारादरी निवासी अकरम पुत्र मोहम्मद मियां शाहदाना के अय्यूब खान की इनोवा कार चलाता था। 21 सितंबर की शाम उसके पास तीन लोग पहुंचे थे। उन्होंने साढ़े सात हजार रुपये में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए इनोवा कार बुक की। देर शाम बरेली से अलीगढ़ के लिए रवाना हुए। उसी समय बदमाशों ने चालक को रसमलाई खिला दी। जिससे चालक बरेली-बदायूं हाईवे पर रास्ते में बेहोश हो गया। उसके बाद बदमाशों ने चालक को बदायूं शहर से निकलकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास फेंक दिया। उसके बाद कार लूटकर ले गए। चालक अकरम को दूसरे दिन होश आया। तब पुलिस ने उससे जानकारी ली। जिस जगह पर कार बुक की गई, वहां आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए। जिसके आधार पर पुलिस लुटेरों का सुराग लगाते हुए इटावा तक पहुंच गई। बदमाश इटावा के ही बताये जा रहे हैं। जिनसे पुलिस ने हाईवे से लूटी गई इनोवा बरामद कर ली है। उसे लूटने वाले दो लुटेरे भी पकड़े गए हैं। इस घटना को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात इसका खुलासा नहीं किया है। आगरा और अलीगढ़ पुलिस भी उनसे पूछताछ करने आ रही है। संभवत: उन्होंने इसी तरह अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया होगा। फिलहाल थाना पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

इनोवा लूटकांड के खुलासे के हम काफी करीब तक पहुंच गए हैं। इसमें दो लोग पकड़े गए हैं। कार भी बरामद हो गई है। इसमें कुछ और जानकारी लेनी रह गई है। इससे हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधाकर पांडेय, इंस्पेक्टर सिविल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed