फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

गंगा किनारे कछला खाम की जमीनों पर से हटेगा अवैध कब्जा, तहसीलदार ने मांगे इंतखाब

Mon, 28 Sep 2020 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। गंगा किनारे कछला खाम की हजारों बीघा कृषि योग्य भूमि पर कब्जे को लेकर गुटबंदी बढ़ने लगी है। पिछले दिनों ऐसी ही एक शिकायत डीएम तक पहुंची तो तहसीलदार सदर के लिए हकीकत का पता लगाने के लिए अधिकृत कर दिया गया। रविवार को तहसीलदार सदर कछला पहुंचे और राजस्व कर्मियों के जरिए लोगों से जमीन के इंतखाब पेश करने को मुनादी करा दी। इंतखाब देखने के बाद ही राजस्व विभाग खाम की जमीनों की पैमाइश करेगा।
विज्ञापन

कछला के बहोरा नगला रकबा में ही खाम की करीब डेढ़ हजार बीघा जमीन है। गंगा किनारे के कई और गांवों में भी खाम की जमीनों को लेकर कब्जे के मामले सामने आते रहे हैं। गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद खाम की जमीनों पर लोगों ने कब्जे भी करने शुरू कर दिए। बताते हैं कि जमीनें तो इलाके के लोगों की ही हैं लेकिन बेतरतीब कब्जे की वजह से पांच दिन पहले बहोरा नगला के कुछ लोगों में गुटबंदी बढ़ने पर मामला अफसरों के संज्ञान में पहुंचा। बहोरा नगला के व्यक्ति ने डीएम से भी शिकायत कर दी।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर रामनयन सिंह ने रविवार को कछला पहुंचकर हकीकत का पता लगाने की कोशिश की। खाम की जमीनों पर मालिकाना हक का दावा करने वाले लोगों से कहा गया है कि वे सोमवार तक अपने इंतखाब इलाके के लेखपाल के पास जामा कर दें। मुनादी के कुछ देर बाद ही 15 लोगों ने कछला चौकी पर पहुंचकर लेखपाल को इंतखाब सौंप दिए। बाकी के लोगों के लिए सोमवार तक की मोहलत दी गई है। इसके बाद राजस्व कर्मियों की टीम मौके पर पहुंचकर जमीनों की पैमाइश करेगी। वास्तविक मालिकों को जमीन पर कब्जा करने के बाद बाकी बची जमीन पर राजस्व विभाग के अफसर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग जमीन को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। ऐसे में उनसे इंतखाब मांगे थे, ताकि उसी के हिसाब से उनको जमीन मुहैया करा दी गई। लोगों ने शनिवार को अपने इंतखाब दिखाए हैं, जो लोग रहे है वह सोमवार को अपने इंतखाब दिखाएंगे। उसके बाद में उन लोगों को जमीन पर कब्जा दिलवा दिया जाएगा।
-रामनयन सिंह, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed