फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कबूलपुरा से नौ सौ ग्राम अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2020 06:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस लाइन सभागार में अफीम तस्करी का खुलासा करते एसपी सिटी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस को शुक्रवार रात वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने रात कबूलपुरा इलाके से कादरी गेट के नजदीक से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नौ सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चारों तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार रात सदर कोतवाली के एसआई हरसिंह पाल और एसआई राजेश कुमार टीम के साथ मीरा जी चौकी के नजदीक वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कबूलपुरा इलाके में कादरी गेट के नजदीक मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। इस पर दोनों दरोगा ने सिपाही राजकमल, संजय कुमार, आजाद कुमार और पुष्पेंद्र कुमार के साथ कादरी गेट के नजदीक खाली ग्राउंड से चार संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास नौ सौ ग्राम अफीम निकली। उन्हें कोतवाली लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम वजीरगंज के उरैना गौटिया निवासी धर्मवीर पुत्र ईश्वरी, बिसौली के ग्राम मदनजुड़ी निवासी हरीश पुत्र भगवत शरण, सत्यपाल पुत्र राजाराम, यशवीर पुत्र रामवीर पाल बताए।
विज्ञापन

इनमें धर्मवीर से 550 ग्राम अफीम, हरीश से 150 ग्राम, सत्यपाल और यशवीर से 100-100 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। दोपहर प्रेसवार्ता के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इस दौरान सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी और कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार चाहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed