फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

महिला झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 11 Sep 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime
बिनावर (बदायूं)। बिनावर पुलिस ने जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की ओर से महिला झोलाछाप के खिलाफ दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। हालांकि पीड़ित परिवार की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस ने जच्चा-बच्चा के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम बिनावर कस्बे में थाने के पीछे एक महिला झोलाछाप के क्लीनिक पर डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम आलमपुर निवासी शहंशाह अपनी पत्नी सहरुन (30) को लेकर महिला झोलाछाप मिथिलेश के क्लीनिक पर लेकर पहुंचा था। आरोप था कि वह महिला को दिनभर इंजेक्शन देती रही जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। शाम को और ज्यादा हालत खराब हो गई। इसके बावजूद उसने महिला को अस्पताल ले जाने नहीं दिया। आखिरकार देर शाम डिलीवरी के दौरान महिला के बच्चे की मौत हो गई। कुछ देर बाद सहरुन ने भी दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इस संबंध में परिवार वालों ने मिथिलेश के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने गुरुवार दोपहर जच्चा-बच्चा के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए। इधर, घटपुरी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ख्यालीराम राठौर ने महिला झोलाछाप मिथिलेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि महिला के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिलीं थीं लेकिन उसने क्लीनिक बंद नहीं किया। इस पर उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed