{"_id":"5f4bfad18ebc3e0bfe169141","slug":"crime-badaun-news-bly418066333","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसवान में सामूहिक नमाज पढ़ते 12 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहसवान में सामूहिक नमाज पढ़ते 12 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हमूपुर चमरपुरा की जामा मस्जिद में बंदिश के बावजूद सामूहिक नमाज पढ़ी गई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मस्जिद के 12 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन और कोरोना वायरस फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा के मुताबिक कोतवाली पुलिस लॉकडाउन के तहत गश्त कर रही थी कि पुलिस को सूचना मिली क्षेत्र के ग्राम हमूपुर चमरपुरा की जामा मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ी जा रही है। इस पर राजीव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जामा मस्जिद को चारों ओर से घेर लिया। इससे नमाज पढ़ने वालों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग पुलिस देखकर भागने में कामयाब रहे जबकि पुलिस ने बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निर्धान निवासी बदरुद्दुजा पुत्र इमाम बख्श, फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम भगवंतापुर निवासी नूरुद्दीन पुत्र मोईनुद्दीन, मोहल्ला बजरिया निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र महताब, मोहम्मद राहिल पुत्र महबूब, हमूपुर चमरपुरा निवासी अहसान पुत्र मुमसाद अली, नियाज मोहम्मद पुत्र फतेहमोहम्मद, मशर्रत अली पुत्र बन्ने, हिदायत अली पुत्र रियाद अली, गुलामहुसैन पुत्र गुलाम रसूल, फिदा हुसैन पुत्र हिफाजत रसूल, अजीम बाबू पुत्र मुस्ताक अली और दूल्हे हसन पुत्र नूर अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी को कोतवाली ले गई। इसके बाद उन पर धारा 188, 269, 270 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल सभी को कोतवाली से जमानत दे दी गई है।
इधर, फैजगंज बेहटा पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम दुंदपुर निवासी उस्मान पुत्र रौनक शाह और अहसानपुत्र रौनकशाह, लक्ष्मणगंज चंदौसी निवासी मोहम्मद आदिल पुत्र मोहम्मद याकूब के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत कार्रवाई की है।