फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मां-बेटे की मौत के मामले में सास भी गिरफ्तार, बेटे संग जेल भेजा

Wed, 26 Aug 2020 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
crime
दातागंज (बदायूं)। दातागंज कस्बे में मां-बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सास को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने सास और विवाहिता के पति को जेल भेज दिया। इस मामले में नामजद देवर अभी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रविवार रात दातागंज कस्बे में विद्युत उपकेंद्र के नजदीक फातिमा (22) पत्नी शराफत ने अपने इकलौते मासूम बेटे उमैद रजा (14 माह) को फंदे पर लटका कर खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। मायके वालों का आरोप था कि फातिमा को ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। लगातार दहेज न मिलने की खातिर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इससे वह परेशान हो चुकी थी। इसी से तंग आकर उसने रविवार देर शाम बेटे को फंदे पर लटकाने के बाद अपनी भी जान दे दी। इस मामले में भाई ने फातिमा के पति शराफत, देवर अमन और सास जैनब के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट लिखाई थी। इस पर पुलिस ने आरोपी पति को उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मंगलवार को फातिमा की सास को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोपहर बाद दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के लोग नहीं ले गए मां-बेटे का शव
मां-बेटे की मौत के मामले में जो रिश्तेदार और पड़ोसी ससुराल वालों का पक्ष ले रहे थे, उन्होंने ही पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटे के शवों को लेने से इंकार कर दिया। बाद में मायके वाले उनके शव उसहैत ले गए और उनको दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed