{"_id":"5f3ac53b8ebc3e3ca82e9d65","slug":"crime-badaun-news-bly416544758","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक में किसान को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादरचौक में किसान को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक इलाके में एक जमीनी विवाद के चलते किसान को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने पीड़ित की ओर से दो लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। हालांकि सोमवार देर शाम तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस का कहना है कि किसान ने स्वयं पेट्रोल डालकर नाटक रचने की कोशिश की। इसके बावजूद एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम भूड़ा भदरौल का है। यहां के शिशुपाल पुत्र रूपराम का आरोप है कि उसका गांव में खेत है लेकिन गांव के एक व्यक्ति ने उप संचालक चकबंदी न्यायालय से उसका चक अपने नाम करा लिया है जबकि उसका चक दूसरी जगह दे दिया गया है। चक बदलने का उसने विरोध किया था और उच्च न्यायालय में मुकद्दमा दायर किया था जो छह अगस्त 2019 को खारिज हो गया। इसके बाद शिशुपाल ने सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की। इस पर अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने के लिए एक स्टे ऑर्डर दे दिया। शिशुपाल के मुताबिक रविवार शाम आरोपी लाठी-डंडे लेकर उसके खेत पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर से विवादित खेत जबरदस्ती जोत लिया। इसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंच गया।
उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच पाती, इससे पहले आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे वह करीब 10-15 प्रतिशत झुलस भी गया। मामला बिगड़ता देखकर पुलिस शिशुपाल को थाने गई जहां उसके मुताबिक दो लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। बाद में उसका मेडिकल परीक्षण कराया। फिर उसे घर भेज दिया। शिशुपाल के मुताबिक पुलिस ने उसकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की है। उसने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। पुलिस उसे थाने ले गई। उसने सोमवार दोपहर शहर आकर एसडीएम सदर को एक शिकायती पत्र भी दिया है।
विज्ञापन
- किसान ने जो बताया, उसके कहे अनुसार इस मामले में एनसीआर दर्ज कर ली गई है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक वह झुलस चुका था। गांव वाले यही बता रहे हैं कि किसान को किसी ने पेट्रोल डालकर नहीं जलाया बल्कि उसने खुद ही ये नाटक रचा। फिर भी उसकी ओर से एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- अनिरुद्घ सिंह, सीओ उझानी