फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कुरऊ गांव के रिटायर्ड अध्यापक का निकला बिनावर में मिला अज्ञात शव

Tue, 11 Aug 2020 07:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
crime
सिलहरी/बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर चौपाल सागर के नजदीक मिला अज्ञात शव कुरऊ गांव के रिटायर्ड अध्यापक का निकला। परिवार वालों ने कपड़ों से शव की पहचान की है। जिस पर पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम कुरऊ निवासी जसवीर सिंह पटेल (80) कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला शर्की के रिटायर्ड अध्यापक थे। कुछ दिनों से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। इससे वह रविवार को घर से बगैर कुछ बताये निकल गए। जब उनका काफी समय तक पता नहीं चला तो परिवार वालों ने उन्हें तलाश करना शुरू किया। इधर, रविवार देर रात ही बरेली-बदायूं हाईवे पर चौपाल सागर के नजदीक किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी थी। इस पर पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया था। परिवार वाले उन्हें तलाश करते रहे।
विज्ञापन

परिवार वाले उन्हें तलाश करते हुए सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को जसवीर सिंह के लापता होने के बारे में बताया तो वहां से बिनावर में हुए हादसे के बारे में जानकारी मिली। रिटायर अध्यापक के बेटे प्रमोद पटेल ने बिनावर पुलिस से बात की। हुलिया और कपड़ों के आधार पर उन्होंने शव की शिनाख्त की। इस पर बिनावर पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। एसओ राजीव कुमार ने बताया कि दो दिन से रखे अज्ञात शव की पहचान हो गई है। जिससे शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उसे परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed