{"_id":"5f1c6fd38ebc3e6396563f48","slug":"crime-badaun-news-bly4140201149","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीराम कालोनी में महिला के घर से नकदी समेत डेढ़ लाख के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीराम कालोनी में महिला के घर से नकदी समेत डेढ़ लाख के जेवरात चोरी
विज्ञापन
उझानी में चोरी की जानकारी देते महिला और उसके परिजन।
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। गद्दीटोला मोहल्ले की कांशीराम कॉलोनी में चोरों ने एक महिला के घर में घुसकर नकदी और जेवरात पर से हाथ साफ कर दिया। दरवाजे की कुंडी खोलकर अंदर घुसे चोरों की घरवालों को आहट भी नहीं हुई। सुबह में जाग होने पर उन्होंने अलमारी में सामान बिखरा पड़ा देखा तो खोजबीन शुरू कर दी। गृहस्वामिनी ने करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दे दी है।
चोरी की घटना रात में करीब तीन बजे की बताई गई है। कांशीराम कॉलोनी निवासी पीलू गिहार पत्नी मिंटू सिंह शनिवार दोपहर कोतवाली पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पीलू ने बताया कि उसके घर का दरवाजा अंदर से बंद था लेकिन अंदर घुसने के लिए उसे चोरों ने बाहर से कैसे खोल लिया। इसे लेकर पसोपेश की स्थिति बनी रही। गृहस्वामिनी पीलू समेत परिवार के लोग देर रात बातचीत करते रहे थे। आधी रात के बाद सो गए। सुबह जागे तो अलमारी में चाय की केतली ऊल्टी पड़ी थी। केतली में उसकी सोने की चेन, दो झुमकी, मंगलसूत्र और सोने का पैंडिल रखा था जिसे चोर निकाल ले गए। घटना के बाद जाते समय चोर दरवाजा भी खुला छोड़ गए। दो-तीन हजार की नकदी के अलावा जेवरात करीब डेढ़ लाख रुपये के बताए गए हैं। गृहस्वामिनी की सूचना के दरोगा शिवेंद्र भदौरिया ने मौका मुआयना भी किया। प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। महिला से जानकारी करने के बाद तहकीकात शुरू कर दी गई है।