{"_id":"5f1b299d8ebc3e638375b532","slug":"crime-badaun-news-bly4139154141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव बमेढ़ में शुक्रवार को दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें एक पक्ष की ओर से किए गए हमले और मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस इस मामले में किसी पक्ष से कोई भी तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
गांव निवाकसी भुवनेश यादव एवं उनके पड़ोसी राजेंद्र यादव से पुरानी रंजिश को लेकर मकान की दीवार को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद राजेंद्र पक्ष ने भुवनेश के घर पर हमला बोल दिया और भुवनेश, उसकी पत्नी सुनीता, पुत्र प्रदीप एवं पुत्री पूनम को बुरी तरह से लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल भुवनेश ने बताया कि इस घटना से पहले बीते गुरुवार को उसने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद राजेंद्र पक्ष इससे आक्रोशित हो गया। उसने परिवार के साथ उसके परिवार पर हमला बोल दिया। इधर, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है लेकिन किसी भी पक्ष की ओर कोई तहरीर उन्हें नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।