{"_id":"5ef4e14e8ebc3e42b41034ee","slug":"crime-badaun-news-bly41055154","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार युवक को ट्रक ने कुचला, दिल्ली हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार युवक को ट्रक ने कुचला, दिल्ली हाईवे किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिल्ली-बदायूं हाईवे पर एक साइकिल सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे बौखलाए गांव वालों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने मुश्किल से समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने चालक और ट्रक दोनों को कब्जे में ले लिया है।
मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कौल्हाई निवासी अतुल (20) पुत्र ओमप्रकाश गुरुवार दोपहर बाद अपनी साइकिल लेकर दिल्ली-बदायूं हाईवे किनारे एक दुकान पर कुछ सामान लेने आया था। बताते हैं कि युवक हाईवे पार कर रहा था कि उसी वक्त दिल्ली की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे युवक ट्रक के नीचे आ गया। जब तक चालक ट्रक रोकता, तब तक युवक ट्रक के पहियों से कुचल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये देखकर हाईवे किनारे मौजूद लोग दौड़ पड़े। उन्होंने ट्रक को चारो ओर से घेर लिया। फिर चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। इसकी सूचना पर युवक के परिवार वाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। गुस्साई भीड़ ने दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही मुजरिया इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक के परिवार वालों को और भीड़ को जैसे-तैसे समझाया। फिर जाम खुलवाकर चालक को हिरासत में और ट्रक कब्जे में ले लिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।