फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पैर फिसलने से तालाब में गिरी बालिका की डूबने से मौत

Thu, 25 Jun 2020 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। घर से शौच को निकली बालिका खेत की मेड़ से पैर फिसलते ही तालाब में गिर गई। उसके शोर मचाने पर पास ही के खेतों में काम रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक वह तालाब में ओझल हो गई। बालिका के परिजनों ने गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराई। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर तो निकाल लिया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ निवासी मोहनलाल की 12 वर्षीय बेटी हिमांशी घर से शौच की कहकर तालाब की ओर निकली। मेड़ पर चलते समय उसका पैर फिसल गया। वह तालाब में गिर गई। चीख पुकार मचाते हुए उसने बचने की कोशिश में हाथ-पैर भी चलाए। लेकिन किनारे पर लगने की बजाय वह गहराई में चली गई। यह देख पास में ही खेतों में काम रहे लोग भी मौके पर दौड़कर पहुंचे। नाकाम होने पर उन्होंने बालिका के परिजनों समेत गोताखोरों को बुला लिया। गोताखोरों को उसे खोजने में करीब आधा घंटा लगा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने स्थानीय प्रशासन व पुलिस को हादसे से अवगत करा दिया। परिजन बालिका को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद दरोगा महावीर सिंह ने हादसे को लेकर मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से भी जानकारी की।
विज्ञापन

बारिश के बाद तालाब में ओवरफ्लो ने बढ़ाई दिक्कत
उझानी। नरऊ के तालाब में गांव के अलावा उझानी के नालों का पानी भी पहुंचता है। बुधवार और बृहस्पतिवार सुबह बारिश के बाद उफनाए नालों का पानी तालाब भी तालाब में गिरा। इससे तालाब का जलस्तर बढ़ गया। तालाब ने आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया है। बता दें कि दो साल पूर्व इसी तालाब में डूबने से पड़ोसी गांव मीहलाल नगला निवासी युवक की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed