{"_id":"5ef2449d8ebc3e42e9176cc0","slug":"crime-badaun-news-bly4103131180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरतपुर इलाके में पिटाई से वृद्घ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरतपुर इलाके में पिटाई से वृद्घ की मौत
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर इलाके में एक वृद्घ की पिटाई से उसकी मौत हो गई। आरोप है कि वृद्घ ने अपने घर के बाहर लगे पौधे खा रही बकरियों को भगा दिया था। इससे आरोपी बौखला गए और उन पर हमला बोल दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी गांव से फरार हैं। पुलिस ने वृद्घ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लभारी निवासी रामेश्वर दयाल (70) ने अपने घर के बाहर नीम के कुछ पौधे लगाए थे। वह रोजाना उन पौधों की देखभाल करते थे। सोमवार दोपहर जब वह अपने पौधों को पानी देने निकले। तब उनके पड़ोसी हरपाल, धनपाल और जयपाल आदि की बकरियां उन पौधों को खा रहीं थीं। ये देखकर रामेश्वर दयाल ने डंडे से बकरियों को भगा दिया। इस पर हरपाल, धनपाल, जयपाल आदि ने वृद्घ के साथ गाली गलौज कर दी। जब रामेश्वर दयाल ने इसका विरोध किया तो हरपाल के बेटे रिंकू और पिंकू भी आ गए। आरोप है कि सबने मिलकर वृद्घ पर हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट की और ईंटें फेंककर मारी। इस हमले में वृद्घ को गंभीर चोटें आईं। उस वक्त परिवार के लोग अपने खेत पर थे। जब तक उन्हें इस बारे में पता चलता, आरोपी मौके से भाग चुके थे।
परिवार वाले वृद्घ को थाने ले गए जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। रास्ते में ही वृद्घ की मौत हो गई। परिजन शव को वापस लौटा ले गए। बाद में गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार दोपहर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्घ की मौत लीवर फटने से बताई गई है। पुलिस ने नाती सचिन की तहरीर पर हरपाल, धनपाल, जयपाल तीनों भाइयों, हरपाल के बेटे रिंकू और पिंकू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
लभारी गांव में एक वृद्घ के साथ मारपीट की गई थी जिसमें उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिवार वालों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई थी लेकिन कोई पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - धीरज सिंह सोलंकी, इंस्पेक्टर हजरतपुर
------
लभारी गांव में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। ईंट पत्थर भी चले थे जिसमें वृद्घ को चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बाकी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
- एसके सिंह, सीओ दातागंज