फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फैजगंज बेहटा में चाकू से गोदकर बड़े भाई की हत्या

Sun, 14 Jun 2020 09:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। फैजगंज बेहटा इलाके में शनिवार को एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की घर में ही सब्जी काटने के चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। आरोपी शराब पीकर घर आया था। वह अपनी मां से घर का बंटवारा करवाने जिद कर रहा था। बड़े भाई ने इसका विरोध किया तो उसने पेट में चाकू घोंप दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ये वारदात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम आसफपुर की है। यहां के बलवीर पुत्र शेर सिंह की 15 जून को बिसौली क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर में बरात जानी है। परिवार वालों के मुताबिक उनके घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। कुछ रिश्तेदार भी आए हुए थे। शनिवार दोपहर बाद बलवीर का छोटा भाई तिलक सिंह शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा और आंगन में बैठी अपनी मां चमेली से घर का बंटवारा कराने की जिद करने लगा। मां ने कहा कि घर में अभी शादी है। पहले शादी होने दे। जब मां राजी नहीं हुई तो उसने दो हजार रुपये मांगे। उसी समय बलवीर का बड़ा भाई रूम सिंह (40) आ गया। उसने हरकत देखकर तिलक सिंह को डांट लगाई। इससे तिलक सिंह बिफर गया और मकान ढहाने की धमकी देने लगा। दोनों भाइयों में बहस होने लगी। इसी दौरान तिलक सिंह ने सब्जी काटने के चाकू से रूम सिंह पर हमला बोल दिया। उसका पेट फाड़ डाला। इससे रूम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्यारोपी वहां से भाग निकला। परिवार में एक साथ कोहराम मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को पड़ोसी गांव सिसरका के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चाकू बरामद किया गया। इसकी सूचना पर एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ बिसौली राघवेंद्र सिंह राठौर भी पहुंच गए। उन्होंने युवक के शव को सील करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, मृतक के साले सुंदर ने आरोपी तिलक के सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कमर में पहले से लगाकर लाया था चाकू
आसफपुर (बदायूं)। आरोपी तिलक सिंह शराब पीने का आदी है। रोजाना लड़ाई झगड़ा करना उसके लिए आम बात है। परिजनों के अनुसार तिलक सिंह बिहार से एक महिला को लेकर आया था। कुछ दिन महिला उसके साथ रही। जब तिलक सिंह ने उसके साथ शराब पीकर मारपीट शुरू कर दी तो वह तंग आकर चली गई। पर तिलक सिंह ने अपनी आदत नहीं बदली। इधर, परिवार में कई दिन से शादी की तैयारियां चल रहीं हैं। परिवार के सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे लेकिन तिलक सिंह शराब पीने में मस्त था। परिवार वालों ने उसे रुपये देने बंद कर दिए थे। इससे वह मन ही मन कुढ़ भी रहा था। शनिवार दोपहर जब तिलक सिंह शराब पीकर बाहर से घर लौटा। तब उसके कमर में चाकू लगा हुआ था। पहले उसने अपनी मां से मकान का बटवारे की बात कही। उसने सोचा था कि वह कुछ ऐसा उल्टा करेगा जिससे परिवार के लोग परेशान होंगे और उसे रुपये देंगे। जब मकान की बात नहीं जमी तो उसने रुपये मांगे। उसे पता था कि परिवार के लोग शादी की तैयारियों में लगे हैं। वह किसी कीमत पर नहीं मानेंगे कि मकान का बंटवारा हो। इसी उद्देश्य से उसने बंटवारे की बात छेड़ी। रूम सिंह घर का जिम्मेदार था। वह तिलक सिंह को डांट देता था जिससे तिलक सिंह हमेशा उससे नाराज रहता था। यही वजह रही कि तिलक सिंह ने चाकू मारते वक्त ये भी नहीं सोचा कि रूम सिंह उसका बड़ा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस
आसफपुर में एक युवक ने अपने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। आरोपी शराबी है। वह शराब पीकर ही घर लौटा था और विवाद शुरू कर दी। बड़े भाई ने विवाद करने को मना किया तो उसने चाकू मार दिया। इससे उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। - राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed