{"_id":"5ee11b798ebc3e42d214bec8","slug":"crime-badaun-news-bly408829784","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद किसान की गला घोंटकर हत्या, गन्ने के खेत में डाला शव 17-51-21","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद किसान की गला घोंटकर हत्या, गन्ने के खेत में डाला शव 17-51-21
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में एक किसान की अपहरण के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई और उसके शव को ग्राम बुधवाई के नजदीक गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। पांचवे दिन बुधवार सुबह किसान की सड़ी गली लाश मिली। उसके बेटे का आरोप है कि मां ने अवैध संबंधों के चलते पिता की हत्या कराई है। जिस पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लगभग 49 वर्षीय किसान शिव सिंह पुत्र गिरिवर पाल मूलरूप से अलापुर थाना क्षेत्र के गाम कटिया का रहने वाला था। वर्तमान में उसका सिविल लाइंस इलाके में परिवार मंडी समिति के नजदीक बुध विहार कॉलोनी में रह रहा है। उसके बेटे जयवीर का आरोप है कि वह छह जून को अपनी पत्नी के साथ ससुराल म्याऊं गया था। जबकि घर पर उसकी मां और पिता शिव सिंह थे।
छह जून की रात उसके पिता संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गए। दूसरे दिन इसके बारे में उसे जानकारी हुई तो वह सिविल लाइंस थाने पहुंचा और पुलिस को इसकी सूचना दी। आठ जून तक वह अपने परिवार के साथ पिता को तलाश करता रहा लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। नौ जून को उसने थाने पहुंचकर पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
बुधवार सुबह वह परिवार वालों के साथ आसपास इलाके में पिता को तलाश कर रहा था। उसी समय उसकी मां ने बताया कि उसके पड़ोसी गन्ने के खेत में भी तलाश कर लो। मां के बताये अनुसार खेत में छानबीन की तो शिव सिंह की सड़ीगली लाश पड़ी मिली। इस पर उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। जिससे इंस्पेक्टर सिविल लाइंस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
बाद में एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी भी पहुंच गए। लाश काफी खराब हो चुकी है। उसके गले में अंगोछे का फंदा कसा मिला है। इससे माना जा रहा है कि शिव सिंह की गला घोंटकर हत्या की गई होगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जयवीर का आरोप है कि उसकी मां के खिरिया रहलू निवासी एक व्यक्ति से संबंध हैं।
इससे उसकी मां ने उसके पिता की हत्या करा दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन आरोपी घर से फरार मिला। इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा सुरक्षित रखा गया है। लाश ज्यादा सड़ने के चलते ठीक से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पुलिस के अनुसार मौके पर जब लाश बरामद की गई तो वह नग्न अवस्था में थी।
-----------------------
पत्नी बोली-सिंचाई करते वक्त लापता हुए थे पति
- किसान के बेटे जयवीर ने अपनी मां पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। तो वहीं उसकी मां का कहना है कि उसके पति शिव सिंह छह जून की रात खेत में सिंचाई करने गए थे। तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। तब से वह उन्हें तलाश कर रही थी। बाकी पुलिस अपनी जांच में आरोपी ठहराती है तो उसे मंजूर होगा।
------------------------
- किसान शिव सिंह छह जून से लापता था। एक दिन पहले परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आज उसका शव मिला है। उसके गले में अंगोछा बंधा मिला है। इससे हत्या मानी जा रही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।
विनय कुमार द्विवेदी, सीओ सिटी