{"_id":"5e8b69618ebc3e76c77b537b","slug":"crime-badaun-news-bly4019080200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक रात में पांच घर खंगाले, लाखों का सामान ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने एक रात में पांच घर खंगाले, लाखों का सामान ले उड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदायन। लॉकडाउन के बीच रविवार रात उघैती थाने के गांव करियामई में चोरों ने पांच घरों को खंगाल लिया। यहां से करीब ढाई लाख रुपये का माल समेट कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन हत्थे नहीं आए। क्षेत्र के लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष है।
करियामई निवासी जीसुख का परिवार रविवार रात घर में सोया हुआ था। मौका पाकर चोर घुस गए। यहां से जेवर और 50 हजार नकदी चोरी कर ली। इसके साथ ही चोरों ने जफरुद्दीन के घर से जेवर और 25 हजार रुपये साफ कर दिए। पड़ोसी फखरुद्दीन और पड़ोसी राम भरोसे का घर भी चोरों ने खंगाल लिया। इस दौरान जाग होने पर चोर भागने लगे। गांव के लोगों ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन चोर हाथ नहीं आए। सूचना पर सोमवार सुबह पुलिस ने गांव पहुंच कर मौका मुआयना किया। गांव के राकेश गुप्ता के घर के बाहर लगे सीसी कैमरों की फुटेज जांची गई लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं लगा। प्रथमा यूपी किसान ग्रामीण बैंक पर लगे कैमरे की फुटेज निकलवानी चाही तो शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में सोलर लाइट का प्रयोग किया जा रहा है। बिजली कनेक्शन नहीं है। ऐसे में बैंक बंद होने के बाद कैमरे भी बंद हो जाते हैं।