फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पड़ोसी की सतर्कता आई काम, सराफा दुकान के ताले तोड़ते चोर दबोचा

Sun, 22 Mar 2020 10:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। शॉपिंग कॉम्पलेक्स मार्केट में शनिवार रात दो चोरों ने सराफा दुकान में चोरी की कोशिश की। लेकिन पड़ोसी की सतर्कता से कामयाब नहीं हो सके। शटर के ताले तोड़ने के दौरान आवाज सुनकर पड़ोस के गृहस्वामी ने सराफ को फोन पर सूचना दे दी। जिसके बाद सराफ पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे तो दोनों चोर छैनी-हथौड़ा मौके पर छोड़कर भागने लगे। इस दौरान एक चोर को दबोच लिया गया। दूसरा चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मामला शनिवार रात करीब एक बजे का है। स्टेशन रोड निवासी अखिलेश गोयल की शॉपिंग कॉम्पलेक्स मार्केट में सराफा की दुकान है। दुकान के दो दरवाजे हैं। दोनों चोरों ने दुकान में घुसने के लिए पहले तो पूर्वी छोर वाले शटर के पास वाले पिलर को काटने का प्रयास किया लेकिन नाकाम होने पर चोर ताले तोड़ने में जुट गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवक ने खुद को कोतवाली क्षेत्र के गांव चूड़िया निवासी बबलू बताया। सराफ की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। भागे हुए चोर की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed