{"_id":"5dbf21b38ebc3e014a68b65b","slug":"crime-badaun-news-bly3826246189","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में प्रतिबंधित मांस पकाने का आरोप, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में प्रतिबंधित मांस पकाने का आरोप, तीन हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़सेना में एक शादी समारोह में प्रतिबंधित मांस पकाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। करीब 40 किलो मांस बरामद किया गया है। पुलिस ने उसे जांच के लिए लैब भिजवा दिया है। अभी किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
ग्राम मुड़सेना निवासी एक व्यक्ति के बेटे की सोमवार को शादी है। बताते हैं कि रविवार सुबह उसने दावत की थी। आरोप है कि इसके लिए प्रतिबंधित मांस लाया गया था। किसी ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंडाल से भगौना समेत मांस को बरामद कर लिया। साथ ही जिसके बेटे की शादी हो रही थी उसे हिरासत में ले लिया। उसके साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है। पुलिस तीनों को थाने ले गई है। इधर, देर शाम पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया। चूंकि मांस अधपका था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी कि मांस प्रतिबंधित है या नहीं। फिलहाल पुलिस ने मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भिजवा दिया है। तीनों आरोपी अभी पुलिस की हिरासत में हैं।
शादी समारोह में प्रतिबंधित मांस पकाये जाने की सूचना यूपी-100 पुलिस को मिली थी। जिसके आधार पर थाना पुलिस पहुंची थी। मांस अधपका बरामद हुआ है, जिससे मांस किसका है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लैब की रिपोर्ट आ जाए तब आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
-धीरज कुमार सोलंकी, इंस्पेक्टर हजरतपुर