फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

रात दस बजे के बाद शराब बिकी तो खैर नहीं

Mon, 04 Nov 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। मॉडल शॉप पर निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री के बाद आबकारी विभाग अलर्ट हो गया है। चेतावनी दी गई है कि अगर रात दस बजे के बाद कहीं शराब बिकती हुई मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी। इसको लेकर जिला आबकारी अधिकारी की ओर से पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

शहर के गद्दी चौक स्थित मॉडल शॉप पर रात दस बजे के बाद शराब बिक्री हो रही थी। इसके लिए शॉप के कर्मचारियों ने शटर कटवाकर खिड़की बनवा ली। रात दस बजे के बाद शटर तो बंद कर दिया जाता था लेकिन खिड़की से रात एक बजे तक शराब बेची जाती थी। अमर उजाला ने इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। जिस पर आबकारी विभाग को मॉडल शॉप की खिड़की बंद करानी पड़ी। वहीं विभागीय अधिकारियों को प्रशासनिक अधिकारियों की खूब सुननी पड़ी। इससे आबकारी विभाग अलर्ट हो गया है। जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार ने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी है कि रात दस बजे के बाद किसी दुकान पर शराब बिकती हुई पाई गई तो उस दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने डीएम को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है कि पुलिस भी ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed