फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

शिवपुरम में शिक्षक के घर से लाखों की चोरी, बाइक भी ले गए

Fri, 01 Nov 2019 08:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर में बेखौफ हो चुके चोरों ने एलआईसी एजेंट के साथ शिवपुरम मोहल्ले में एक शिक्षक के घर को निशाना बना लिया। चोर उनके घर से करीब एक लाख रुपये की नकदी समेत लाखों के आभूषण और बाइक समेत अन्य सामान चोरी करके ले गए। शिक्षक बुधवार देर रात घर लौटे तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के कविनगर इलाके के मूल निवासी विनय कुमार प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में गणित के प्रवक्ता हैं। इस समय वह अपने परिवार के साथ शिवपुरम मोहल्ले में किराये पर रह रहे हैं। शिक्षक के मुताबिक वह 25 अक्तूबर को परिवार के साथ अपने घर गाजियाबाद गए थे। बुधवार देर रात लौटकर आए तो घर में सामान फैला देखकर दंग रह गए। अलमारी और बक्सों का सारा सामान इधर-उधर फैला पड़ा था। नीचे खड़ी बाइक गायब थी। उन्होंने तुुरंत पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि उनके घर से बाइक, टीवी, करीब एक लाख रुपये, चांदी के सिक्के अंगूठी, चेन, सोने के सिक्के आदि समेत करीब पांच-छह लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। शिक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। फिलहाल इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed