{"_id":"5db4943a8ebc3e93df4254a7","slug":"crime-badaun-news-bly381772879","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर के गैंग ने की थी कपड़ा व्यापारी से लूटपाट, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर के गैंग ने की थी कपड़ा व्यापारी से लूटपाट, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र में हुई कपड़ा व्यापारी से लूट का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने शाहजहांपुर के एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कार और लूटे गए नौ हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
उसावां कस्बा निवासी कपड़ा व्यापारी अजय गुप्ता पुत्र ठाकुर दास गुप्ता 14 अक्तूबर की सुबह एक लाख रुपये लेकर बरेली जाने के लिए घर से निकले थे। वह किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी कलान (शाहजहांपुर ) की ओर से आए कार सवार बदमाशों ने उन्हें लिफ्ट देकर बैठा लिया। फिर म्याऊं चौकी क्षेत्र में गौतरा मोड़ के पास उनसे मारपीट की और एक लाख रुपये लूट लिए। उसके बाद बदमाश कार लेकर भाग गए। तब से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को म्याऊं चौकी इंचार्ज रणजीत बहादुर सिंह चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक कार पकड़ी गई। इसके चालक ने अपना नाम शाहरुख खान पुत्र पीर मोहम्मद निवासी विद्युत उपकेंद्र के पीछे कलान बताया। कार में चार बदमाश थे। तीन बदमाशों का अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने शाहरुख खान से नौ हजार सात सौ रुपये बरामद किए हैं। उसकी कार को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।