{"_id":"5d9def9b8ebc3e016f0b31e4","slug":"crime-badaun-news-bly3794308128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने शिक्षक के साथ की अभद्रता, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी ने शिक्षक के साथ की अभद्रता, तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में स्थित प्राथमिक स्कूल पर बुधवार सुबह गांव के एक शराबी ने पंहुचकर नशे में शिक्षक के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता कर डाली। शिक्षक ने अपनी जानमाल की सुरक्षा की मांग लेकर थाना पुलिस से शिकायत की है।
स्कूल पर तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक ध्यानपाल सिंह बुधवार की सुबह करीब सवा आठ बजे स्कूल पहुंचे। वह स्कूल की कक्षाओं में सफाई करा रहे थे कि इसी बीच गांव निवासी एक व्यक्ति शराब के नशे में वहां पहुंच गया। आरोप है कि नशे में धुत ग्रामीण ने वहां पहुंच शिक्षक ध्यानपाल के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जैसे ही इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को हुई तो वह मौके पर आ गए। जिसके बाद आरोपी ग्रामीण धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित शिक्षक ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर पुलिस को दी है। ब्यूरो