{"_id":"5d9def9b8ebc3e93b774fcf6","slug":"crime-badaun-news-bly379421776","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में आई किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में आई किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में आई 17 वर्षीय लड़की से एक पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जिससे रिश्तेदारों में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
किशोरी बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह सात अक्तूबर को अपने परिवार वालों के साथ क्षेत्र के एक गांव में अपनी भाभी के भाई की शादी में आई थी। सात अक्तूबर को शादी तो हो गई लेकिन किशोरी वहीं रुक गई थी। आरोप है कि किशोरी मंगलवार रात अपनी रिश्तेदारी में छत पर सो रही थी। मध्यरात्रि के समय एक पड़ोसी युवक अपने दोस्तों के साथ उसी छत पर पहुंच गया। आरोपी किशोरी के पास जाकर लेट गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। तभी अचानक किशोरी की आंख खुल गई। उसने शोर मचा दिया। जिससे सभी लोग छत पर आ गए। आरोपी मौके से भाग गया। उसके बाद परिवार वाले रात में ही किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। इस मामले में बुधवार शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। एसओ राकेश चौहान ने बताया कि मामला मारपीट का है। तहरीर आ गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।