फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

संस्तुति तो कर दी साहब!..सस्पेंड कौन करेगा?

Tue, 08 Oct 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सहसवान तहसील के लॉकअप में बंद ब्रजपाल की इलाज को लेजाते समय हुई मौत के मामले में अब जिला प्रशासन की कार्रवाई अधर में लटक गई है। दो कर्मचारियों के सस्पेंड करने के अलावा एसडीएम ने दो अन्य कर्मचारियों को सस्पेंड करने की संस्तुति की थी। इस बात को दो दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक अंतिम कार्रवाई नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

ब्रजपाल पुत्र ओमपाल जरीफनगर कस्बे का निवासी था। चार दिन पहले उसकी मौत सहसवान तहसील के लॉकअप में हालत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए लेजाते समय हो गई थी। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने उसे 23 सितंबर को पकड़ा था। उसके परिवार वालों ने उन पर उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाया था। साथ ही छोटे भाई ने पुलिस को एसडीएम, तहसीलदार समेत कई कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर भी दी थी, जिस पर अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अू इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है। वहीं दूसरी ओर सहसवान एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को तीसरे दिन सस्पेंड कर दिया था, जबकि दो कर्मचारियों को सस्पेंड करने के लिए संस्तुति कर पूरी रिपोर्ट बनाकर डीएम को सौंपी थी। इस बात को आज तीसरा दिन गुजर चुका है। अब तक न तो उन्हें सस्पेंड किया गया है और न ही उन्हें हटाया गया। दोनों आरोपी बाकायदा तहसील में अपना कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से ब्रजपाल के परिवार वालों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में दोषी पाते हुए दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है, साथ ही अमीन और नायब नाजिर के खिलाफ निलंबन किए जाने की संस्तुति करते हुए उच्चाधिकारियों को लिखा है। आगे का निर्णय वही लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय कुमार सिंह, एसडीएम, सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed