फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बेटे का दोस्त बताकर महिला से 2800 रुपये ठगे

Sun, 06 Oct 2019 06:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
crime
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसौली निवासी रामसनेही पत्नी स्व. चंद्रपाल पूर्वाह्न में ई-रिक्शा से गेहूं के तीन कट्टे लेकर पुरानी अनाज मंडी में पहुंची। गेहूं बेचने के बाद वह 2800 रुपये पर्स में रखकर घर आ रही थी। इसी बीच उसके पास एक युवक पहुंचा और घरेलू बातें करने लगा। युवक ने खुद को उसके बेटे मुनेंद्र का दोस्त बताया। इसके बाद युवक ने उसके पास मौजूद पांच-पांच सौ रुपये के नोट खुल्ले करके देने की बात कहकर महिला को गुमराह कर दिया। महिला के रुपये लेकर वह बाजार से होकर चौराहे की ओर खिसक गया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो महिला को चिंता हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया। बाद में महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने ठगी करने वाले युवक की तलाश की लेकिन वह बाजार में नजर नहीं आया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed