{"_id":"5d9798d68ebc3e017f1e6e6a","slug":"crime-badaun-news-bly378786698","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास विरोध पर दरांती से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास विरोध पर दरांती से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां। जरीफनगर थाना स्थित एक गांव में खेत पर घास काटने गई किशोरी को पड़ोसी गांव के युवक ने बदनीयती से दबोच लिया। विरोध करने पर युवक ने किशोरी पर दरांती से हमला कर लिया। इसमें किशोरी के सिर और बाजुओं में गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जरीफनगर थाने के एक गांव की 16 साल की किशोरी बृहस्पतिवार शाम खेत पर पशुओं के लिए घास काटने गई थी। पिता की ओर से सौंपी तहरीर में आरोप है कि किशोरी को अकेेला पाकर पड़ोसी गांव सिरसा खुर्द के एक युवक ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। शोर मचाने पर उसने किशोरी को पीटा और दरांती छीनकर उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार होने पर खेतों में काम करने वाले किसानों के आने पर आरोपी भाग निकला। किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।चर्चा है कि किशोरी सिरसा खुर्द के युवक के खेत में घास काट रही थी। इसलिए मारपीट हुई। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।