फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Tue, 24 Sep 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तीन युवकों पर उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि अपहरण करने के बाद तीनों युवक उसे गाजियाबाद ले गए और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। रविवार की शाम वह किसी तरह युवकों के चंगुल से निकलकर लौटी और परिजन को जानकारी दी। हालांकि चर्चा है कि मामला प्रेमप्रसंग का है और कुछ समय पहले युवती एक युवक के साथ घर से चली गई थी, जहां उसने कोर्ट मैरिज भी कर ली। पुलिस ने इस मामले में लड़की को भगाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का आरोप है कि 16 सितंबर को बाजार से सामान लेने गयी थी। उसी दिन गांव के ही दो युवक उसे जबरन कार में डालकर बरेली ले गए। बरेली में एक और युवक मिला, फिर तीनों उसे डरा धमकाकर गाजियाबाद ले गए। गाजियाबाद में उसे एक अनजान स्थान पर ले जाकर एक कमरे में बंद करके तीनों ने कई दिनों तक बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। रविवार को वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर रात में अपने घर पहुंची और परिजन को बताया। युवती के पिता ने सोमवार को कोतवाली आकर तहरीर दी। इधर मुख्य आरोपी युवक ने इसे मामला प्रेम प्रसंग का बताते हुए कहा कि युवती अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। गाजियाबाद में उन दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसके सबूत भी उसके पास हैं।
विज्ञापन


युवती खुद ही युवक के साथ गई थी, जहां दोनों के कोर्ट मैरिज करने की बात सामने आई है। इसकी जांच करा रहे हैं। फिलहाल आरोपी युवक के खिलाफ लड़की को भगाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई विवेचना में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज लवानियां, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed