{"_id":"5d8272cd8ebc3e93ab3b7a48","slug":"crime-badaun-news-bly3767409149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसौली पुलिस ने वाहन चोर गैंग दबोचा, चोरी की तीन कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसौली पुलिस ने वाहन चोर गैंग दबोचा, चोरी की तीन कार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली पुलिस ने एक वाहन चोर गैंग पकड़ा है। इससे चोरी की तीन कार बरामद र्हुइं हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन चोरों को जेल भेज दिया है।
सीओ सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात बिसौली इंस्पेक्टर पंकज लवानिया टीम के साथ ईदगाह रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने एक कार रोकी थी। छानबीन के दौरान पता चला कि वह कार चोरी की थी। इसमें कार में बैठे सावेज, शफीक और इब्राहीम को दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक आल्टो, एक ईको और एक सैंट्रो कार बरामद की है। इनसे दो फर्जी आरसी और बीमा भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस गैंग के कुछ लोग 11 सितंबर को संभल जिले के गुन्नौर में चोरी की 52 बाइक के साथ पकड़े गए थे। इस गैंग के सरगना को संभल पुलिस जेल भेज चुकी है।