फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड ब्वाय ने की महिला से चेन लूटने की कोशिश, भीड़ ने की पिटाई

Sat, 14 Sep 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शुक्रवार को पुलिस लाइन चौराहे पर कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक वार्ड ब्वॉय ने महिला की चेन लूटने की कोशिश की। पकड़ने पर उसने महिला को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर भीड़ ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और जमकर धुनाई लगा दी। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वार्ड ब्वॉय नशेड़ी प्रवृत्ति का है और जब तब हंगामा करता रहता है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम नारायन नगला निवासी जलेबी देवी शुक्रवार को अपने पति के साथ दवा लेने शहर आईं थीं। वह अपने पति के साथ टेंपो से पुलिस लाइन चौराहे पर उतरी थीं। उसी दौरान एक व्यक्ति महिला के पास पहुंचा। उसने अचानक जलेबी देवी के गले में पड़ी सोने की चेन झपट ली। महिला ने भी तुरंत चेन को पकड़ लिया, जिससे आधी चेन उसके हाथ में रह गई। इसके साथ ही जलेबी देवी ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। तभी आरोपी ने अपना हाथ छुड़ाने के लिए महिला के हाथ में ब्लेड मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दंपती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर दर्जनों लोग एकत्र होकर आ गए। उन्होंने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। फिर उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी। उस दौरान चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने थाने पर सूचना दी। इससे थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताया। उसने बोला कि वह कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड ब्वॉय के पद पर तैनात है। पुलिस ने जब उसकी जानकारी निकाली, तब पता चला कि वार्ड ब्वाय हर समय शराब और स्मैक के नशे में पड़ा रहता है। वह ड्यूटी भी नहीं करता है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने अभी उसे छोड़ा नहीं है। वहीं पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। देर शाम तक आरोपी वार्ड ब्वॉय के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वार्ड ब्वॉय नशेड़ी प्रवृति का है। अभी उसे छोड़ा नहीं गया है। महिला ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। अगर वह तहरीर दें तो रिपोर्ट दर्ज कर वार्ड ब्वाय को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रुकुमपाल सिंह, चौकी इंचार्ज रोडवेज
वार्ड ब्वॉय यहां सात साल से तैनात है तथा अक्सर शराब पीकर हंगामा करता रहता है। कई बार उसका वेतन रोका गया है, लेकिन वह नहीं मानता। उसको यहां से हटाने के लिए भी लिखा गया है।
मो. उवैस, कार्यवाहक एमओआईसी, कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed