फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सगी मौसी को गोली मारी, पुलिस पर ताना तमंचा

Mon, 02 Sep 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
crime
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम घटपुरी में रविवार शाम युवक ने अपनी सगी मौसी को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने पुलिस पर ही तमंचा तान दिया। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे उसको गिरफ्तार कर लिया। बाद में घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

मामला रविवार शाम करीब पांच बजे का है। उस वक्त ग्राम घटपुरी निवासी पूनम (60) पत्नी नत्थूलाल अपने गांव में ही ब्याही सगी बहन के घर कुछ सामान लेने के लिए गईं थी, लेकिन उनके घर में (बहन का बेटा) बहनौत सुभाष पुत्र अनोखे शराब के नशे में बैठा था। सुभाष एक पैर से दिव्यांग है और बैशाखी के सहारे चलता है। जैसे ही पूनम घर में घुसी कि सुभाष ने गाली गलौज शुरू कर दी। पूनम ने इसका विरोध किया तो सुभाष ने तमंचा निकालकर गोली मार दी, जो उनके पैर में जा लगी। इससे उसकी मौसी जमीन पर गिर गई। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले और मोहल्ले के दर्जनों लोग आ गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर एसओ हरिभान सिंह राठौड़ पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए घर में घुसी कि आरोपी ने पुलिस पर तमंचा तान दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और दो कारतूस भी लिए हैं। महिला को जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं आरोपी सुभाष के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed