फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

गोवंशीय पशुओं को स्कूल में किया था बंद, 70 लोगों पर एफआईआर दर्ज

Sat, 24 Aug 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
crime
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर के लोगों को प्राथमिक स्कूल में गोवंशीय पशुओं को बंद करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने 20 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे गांव वालों में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी दर्जनों लोगों ने इलाके में छुट्टा घूम रहे गोवंशीय पशुओं को प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया था। उनकी मांग थी कि गांव में गोशाला बनाई जाए, जहां छुट्टा पशुओं को बंद किया जा सके और उनकी फसल की सुरक्षा हो सके। बताते हैं कि पशुओं को बंद करने के दौरान स्कूल में शिक्षण कार्य चल रहा था। स्कूल में पढ़ रहे छोटे-छोटे बच्चे डर गए थे। उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। इसकी सूचना पर एसडीएम किशोर गुप्त और पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया गया। इस मामले में एसआई लव गिरी ने करीब 20 लोगों को नामजद करते हुए 70 लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 332, 353, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हो चुकी है। इससे अधिकतर लोग गांव से चले गए हैं। बाकी लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed