{"_id":"5d5fd5458ebc3e012f27eea5","slug":"crime-badaun-news-bly373325861","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया लेने को जुट़ी भीड़ में भिड़े दो युवक, मारपीट से भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया लेने को जुट़ी भीड़ में भिड़े दो युवक, मारपीट से भगदड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। यूरिया के लिए गोदामों पर किसानों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसका नजारा शुक्रवार को मंडी समिति परिसर स्थित इफको के गोदाम पर देखने को मिला। भीड़ में आगे लगने की होड़ में दो युवक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच मारपीट से भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
किसानों की भीड़ में युवकों के बीच मारपीट का मामला दोपहर का है। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में बने इफको के गोदाम पर यूरिया लेने के लिए तड़के पांच बजे से ही किसानों लाइन लगनी शुरू हो गई। किसानों की संख्या तीन-चार सौ से अधिक थी। इनमें महिलाएं भी कम नहीं थी लेकिन पूर्वाह्न में पांच-छह युवक पहुंचे और लाइन में एक-दूसरे आगे लगने को लेकर आपस में भिड़ गए। मौके पर होमगार्ड के जवान थे, इसलिए उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया। देखते ही देखते युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान महिलाओं समेत किसानों में भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मियों ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों को कोतवाली गया लेकिन बाद में उन्हें इस हिदायत के साथ छोड़ दिया गया कि भविष्य में इस तरह का व्यवहार नहीं करेंगे। बता दें कि गोदाम पर गुरुवार और शुक्रवार को एक-एक ट्रॉली यूरिया अनलोड हुई थी। इधर, कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि युवकों में कहासुनी हो गई थी जिन्हें पुलिस कर्मियों ने समझाकर घर भेज दिया था।
पल्लेदार पर ब्लैक को बढ़ावा देने का आरोप
उझानी। किसानों की भीड़ में शामिल किसानों में से बुटला के नेमपाल और पीयर खंदना के नरेश ने बताया कि शुक्रवार को यूरिया वितरण के दौरान गोदाम पर दो पल्लेदार मनमानी करते नजर आए। किसान अपने साथ आईडी प्रूफ लेकर भी पहुंचे थे लेकिन पल्लेदार ने यूरिया का दूसरा कट्टा मांगने पर चार सौ रुपये की डिमांड रख थी। नरेश ने इसकी शिकायत अफसरों को भी भेजी है।