{"_id":"5d5ee8588ebc3e6c2f6ff62e","slug":"crime-badaun-news-bly3733149175","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी करने पर कुणाल यादव पर एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी करने पर कुणाल यादव पर एफआईआर के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। यदु शुगर मिल प्रबंधन द्वारा प्रशासन की अनुमति लिए बिना स्टॉक में रखी चीनी बेच दी गई, साथ ही उससे मिलने वाली धनराशि से किसानों का बकाया भुगतान भी नहीं किया गया। ऐसे में इसे किसानों के साथ धोखाधड़ी मानते हुए डीएम दिनेश कुमार सिंह ने डीपी यादव के बेटे/ यदु शुगर मिल के प्रबंध निदेशक कुणाल यादव समेत अध्याशी सुरेश चंद्र जौहरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
बिसौली के सुजानपुर में स्थापित यदु शुगर मिल पर किसानों को 11552 लाख रुपये बकाया चल रहा है। साथ ही 206 लाख रुपये समिति का भी अंशदान बकाया है। किसानों को बकाया भुगतान नहीं मिलने की वजह से वे बेहद ही परेशान है, जबकि यदु शुगर मिल प्रबंधन की ओर से एक जुलाई 2019 से 21 अगस्त 2019 तक चीनी की ब्रिकी की गई। इससे 2024 लाख रुपये ब्रिकी हुई। इसमें 905 लाख रुपये का ही भुगतान गन्ना मूल्य/ समिति अंशदान को किया गया, जबकि 815 लाख रुपये की धनराशि उपयोग अन्य कामों में कर लिया गया। जबकि इस धनराशि को किसानों में बांटने के निर्देेश दिए गए थे, लेकिन चीनी मिल की ओर से इसका पालन नहीं किया गया। ऐसे में डीएम दिनेश कुुमार सिंह ने यदु शुगर मिल के प्रबंध निदेशक कुणाल यादव व अध्याशी सुरेश चंद्र जौहरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। बिसौली एसडीएम किशोर गुप्त को निर्देश दिए गए हैं कि चीनी को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए उसकी निकासी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, साथ ही अपनी निगरानी में इसकी बिक्री कर किसानों को उनका भुगतान किया जाए।