फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पुलिस से बचने को सफेदपोशों की शरण में रहता था पहाड़िया

Thu, 25 Jul 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। बीकॉम के छात्र प्रशांत सैनी के अपहरण और हत्या में शातिर अपराधी हरीश पहाड़िया का ही दिमाग चला था। उस पर अनेक थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। चूंकि वह अपराध की दुनिया में होने की वजह से अपने बचाव को माननीयों से अच्छे संबंध रखता था, यही वजह थी कि इस कांड के बाद भी पुलिस ने हरीश पहाड़िया को शहर के एक माननीय की कोठी से गिरफ्तार किया था। अपराधी को शरण देने के मामले में उन माननीय के खिलाफ आज भी मुकदमा चल रहा है और वह इसी मामले में जमानत पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

जालंधरी सराय का रहने वाला हरीश पहाड़िया लंबे अर्से से जरायम का दुनिया में है। प्रशांत सैनी के किडनेप और हत्या से पहले हरीश एक मामले में सेंट्रल जेल बरेली से जमानत पर आया था। उसने प्रशांत के घर के पास ही किराए पर कमरा ले लिया था। तभी उसकी प्रशांत से दोस्ती हो गई। प्रशांत के पिता अर्जुन सैनी की मिठाई की दुकान है। प्रशांत अपने चार बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था। वह बीकॉम कर रहा था। दोस्ती होने की वजह से हरीश पड़ाहिया का उसके घर आना-जाना हो गया था, लेकिन हरीश के मन में कुछ और ही चल रहा था। सो उसने प्रशांत का अपहरण करके परिजनों से तीन लाख की फिरौती की मांग कर डाली। परिवार वाले यह रकम नहीं जुटा सके तब हरीश ने प्रशांत को मौत की नींद सुला लिया। विवेचना के बाद जो नाम आए, उन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया।
विज्ञापन

चूंकि हरीश पहाड़िया पर सफेदपोश नेताओं का हाथ था सो वह उनके शरण में रहने की वजह से पुलिस के हाथों गिरफ्तारी से लगातार बचता रहा, लेकिन पुलिस पर बड़े अधिकारियों का दबाव था कि किसी तरह हरीश को पकड़ा जाए। तब पुलिस ने अपना नेटवर्क बिछाते हुए हरीश को एक माननीय की कोठी से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उन माननीय पूर्व मंत्री को भी पुलिस ने अपराधी को शरण देने का आरोपी मानते हुए मामला दर्ज कराया। इस मामले में माननीय आज भी जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अफसरों को लिखता था पत्र-
हरीश पहाड़िया चूंकि कई मामलों में सलाखों के पीछे जा चुका था, लेकिन हर बार उसकी जमानत हो जाती थी। तब उसे जेल प्रशासन भी अच्छी तरह से जान गया था। कहा जाता है कि जब भी उसके संपर्क वाला व्यक्ति किसी मामले में जेल जाता था, तब वह जेल अफसरों को पत्र लिखता था कि मेरा भाई या परिचित आ रहा है। इसे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

परिजनों ने सजा पर जताया संतोष-
पीड़ित परिजनों ने प्रशांत सैनी के अपहरण और हत्या में आरोपी मुजरिमों को उम्रकैद की सजा होने पर संतोष जताया है। पिता अर्जुन सैनी ने कहा है कि उनका बेटा तो वापस नहीं आ सका, लेकिन उसके दुश्मनों को कोर्ट ने उम्रकैद की जो सजा सुनाई है, उससे उन्हें काफी हद तक राहत मिली है। यदि फांसी की सजा होती तो शायद ऐसे अपराधी कभी किसी की औलाद को नहीं मारते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed